JAWAB

News in Details

← Back to News

जवाहर नवोदय विद्यालय बरेली में 'जवाब एसोसिएशन' द्वारा दो वॉटर कूलर भेंट, छात्रों में खुशी

Published on: Jul 20, 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय बरेली में 'जवाब एसोसिएशन' द्वारा दो वॉटर कूलर भेंट, छात्रों में खुशी

बरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) बरेली के पूर्व छात्रों के संगठन 'जवाब एसोसिएशन' (JAWAB Association) द्वारा विद्यालय परिसर में दो नए वॉटर कूलर लगवाए गए हैं। एसोसिएशन की इस सराहनीय पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में स्कूल के छात्र-छात्राओं को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

वॉटर कूलर के लग जाने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने 'जवाब एसोसिएशन' के सभी सदस्यों और पूर्व छात्रों (Alumni) का आभार व्यक्त किया।