JAWAB

News in Details

← Back to News

जवाहर नवोदय विद्यालय बरेली में 'जवाब एसोसिएशन' की बड़ी पहल, छात्रों के लिए भेंट किए 30 पंखे

Published on: Jul 20, 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय बरेली में 'जवाब एसोसिएशन' की बड़ी पहल, छात्रों के लिए भेंट किए 30 पंखे

बरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) बरेली के पूर्व छात्रों के सक्रिय संगठन 'जवाब एसोसिएशन' (JAWAB Association) ने विद्यालय के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक और सराहनीय कार्य किया है। एसोसिएशन की ओर से विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए 30 नए पंखे भेंट किए गए हैं।

 

भीषण गर्मी के इस मौसम में कक्षाओं और छात्रावासों (Dormitories) में वेंटिलेशन और हवा की व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नए पंखे लग जाने से छात्रों को पढ़ाई करने और परिसर में रहने में काफी सहूलियत होगी।